Flash Story
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या

स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या

देहरादून-  15 जून। रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारपुरम में महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में एक सप्ताह के योग शिविर का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने भी प्रतिभागियों के साथ लगभग 40 मिनट योगासन किए।

केदारपुरम के योग शिविर में महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र की महिलाएं, शिशु निकेतन के बच्चे व अन्य लोग भी शामिल हुए। योग शिविर का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग हमारे तन और मन दोनों के स्वास्थ्य का आधार है । उन्होंने कहा कि अगर हमारा शरीर स्वस्थ होगा तभी हम समाज और देश के लिए कुछ कर पाने में सक्षम होंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश और देश में युवा मानव संसाधन कुशल बने, इसमें योग की बड़ी भूमिका हो सकती है।

उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने बच्चों को बचपन से ही हर दिन कम से कम 30 मिनट योगासन करने की आदत डालें। इससे उन्हें अपने जीवन में डॉक्टर के पास जाने की कम से कम जरूरत पड़ेगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में योग की ऐसी अलख जगाई है कि आज डेढ़ सौ से ज्यादा देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा को पूरा विश्व अंगीकार कर रहा है।

इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता, राजीव नयन तिवारी, मीना बिष्ट, मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top