Flash Story
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

बागेश्वर : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने गुरुवार को पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों एवं विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क, यातायात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग के किमी 7 स्थित भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल यातायात सुचारू करने के लिए पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

कॉजवे, सड़क एवं कलमठों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल मरम्मत एवं रखरखाव के निर्देश दिए तथा कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने को कहा।

खाती के समीप वाछम क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कर पीएमजीएसवाई एवं लोनिवि अधिकारियों को सड़क को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के निर्देश दिए। वहीं खरकिया में ग्रामीणों से संवाद कर धकौरी पैदल ट्रेक रूट की मरम्मत कराने को कहा।

सुराग पुल एवं आपदा प्रभावित सड़क का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने दीर्घकालिक एवं स्थायी समाधान की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से विद्युत, पेयजल, रोजगार एवं पर्यटन की संभावनाओं पर भी संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top