Flash Story
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

विभागीय मंत्री ने 30 कलस्टर विद्यालयों का किया शिलान्यास

विभागीय मंत्री ने 30 कलस्टर विद्यालयों का किया शिलान्यास

शासन ने निर्माण कार्यों के लिये 35 करोड़ किये स्वीकृत

देहरादून। राज्य सरकार की कलस्टर विद्यालय बनाने की योजना धरातल पर नजर आने लगी है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने सूबे में 30 कलस्टर विद्यालयों के निर्माण के लिये करीब 35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुये चयनित विद्यालयों को प्रथम किस्त जारी कर दी है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के द्वारा आज देहरादून में इन चयनित विद्यालयों का विधिवत शिलान्यास भी किया गया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुरकलां, देहरादून में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा आज उत्कृष्ट कलस्टर विद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रदेशभर से प्रथम चरण के अंतर्गत चयनित 30 कलस्टर विद्यालयों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत सूबे की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापरक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के करीब 559 राजकीय इंटर कालेजों का कलस्टर विद्यालय के रूप में चयन किया गया है। इन विद्यालयों को अन्य विद्यालयों के लिये रिसोर्स सेंटर व पथ प्रदर्शक विद्यालय के रूप में तैयार करने की योजना है ताकि समीपस्थ विद्यालयों को इनके भौतिक एवं मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुये शिक्षा प्रदान करने में किया जा सके।

डा. रावत ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शौचालय, चाहरदीवारी, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था, भवनों की विशेष मरम्मत, सौन्दर्यीकरण आदि कार्य करा कर भौतिक संसाधनों से सुदृढ़ एवं सुसज्जित किया जाना है। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रथम वर्ष 95 विद्यालयों को योजना से अच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके सापेक्ष प्रथम चरण में 30 विद्यालयों के निर्माण कार्यों के लिये करीब रू0 35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुये निर्माण कार्यों का शिलान्यास कर दिया गया है। जिसमें से 23 विद्यालय गढ़वाल मंडल व 07 का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से पिथौरागढ़ जनपद में किया गया। उन्होंने बताया कि अन्य विद्यालयों के लिये भी विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। आज देहरादून में जिन विद्यालयों का शिलान्यास किय गया उनमें देहरादून जनपद के 06, उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग के 03-03, टिहरी के 02, पौड़ी गढ़वाल के 09 तथा पिथौरागढ़ के 07 विद्यालय शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, सीईओ देहरादून डा. प्रदीप रावत, सीईओ पौड़ी दिनेश चन्द्र गौड़, सीईओ टिहरी शिव प्रसाद सेमवाल, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महासचिव रमेश चन्द्र पैन्यूली, देहरादून जनपद के खण्ड शिक्षा अधिकारी, जीजीआईसी अजबपुरकलां की प्रधानाचार्य नर्मदा राणा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मदन बिष्ट एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top