Flash Story
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

कोटद्वार। लोकसभा सांसद दिल्ली एवं भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी उत्तराखंड बांसुरी स्वराज के संगठनात्मक जिला कोटद्वार प्रवास पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इसके उपरांत संगठनात्मक जिला कोटद्वार की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांसुरी स्वराज एवं प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों पदाधिकारियों ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं, बूथ प्रबंधन तथा विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन की जमीनी संरचना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं, प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कोटद्वार प्रवास के पश्चात पौड़ी जाते समय सतपुली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बांसुरी स्वराज का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर संवाद किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज जी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top