Flash Story
20 अगस्त को चमोली में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित करेगा पी.आई.बी देहरादून
20 अगस्त को चमोली में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित करेगा पी.आई.बी देहरादून
ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं
उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं
रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां
रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित
सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित
पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10
पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10

बीसवीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया।

बीसवीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया।

देहरादून- ज्ञातव्य हो कि 25 से 30 जून के मध्य देहरादून स्थित हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की 20वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता मे जहाँ आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने होम स्टेट की भूमिका निभाकर आयोजन को सफलता प्रदान की । इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें उत्तराखंड के स्पीड और फिगर स्केटिंग के 23 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 9 मेडल हासिल किए और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। आज स्वयं राज्य की खेल एवं युवा कल्याण मन्त्री श्रीमति रेखा आर्य ने प्रतियोगिता मे उत्तराखंड के विजयी खिलाडियो को सम्मानित कर भविष्य की राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ के लिए आशिर्वाद दिया और उम्मीद जाहिर की कि राज्य के ये होनहार खिलाडी भविष्य मे भी राज्य का नाम रोशन करते रहेगें

इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील हैं और उनका विशेष ध्यान रहेगा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी इस खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र मे राज्य के खिलाड़ियों की स्थिति महाराष्ट्र या गुजरात जैसे राज्यों की तुलना में अलग है, इसलिए ध्यान रखा जाएगा कि खिलाड़ियों को उचित दरों पर आइस स्केटिंग फ्लोर उपलब्ध कराया जाए और उन्हें सभी आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जो इस खेल को आगे बढ़ाने में सहायक हों।

इस मौके पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने माननीय मंत्री महोदया को याद दिलाया कि जब वे राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर हिमाद्री आइस रिंक में अपना उद्बोधन प्रस्तुत कर रही थीं, तब उन्होंने उत्तराखंड की टीम को आइस फ्लोर में मार्च पास्ट करते हुए देखकर प्रसन्नता व्यक्त की थी और कहा था कि वे उत्तराखंड के खिलाडियों के लिए कुछ विशिष्ट सुविधाएँ जरूर प्रदान करेंगी ताकि वे अपने खेल को उत्कृष्टता तक ले जाकर राज्य का नाम रोशन करें।

 पैन्यूली ने खेल मंत्री को राज्य मे खेलों को बढ़ावा देने की उनकी उची सोच और नीतियों के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया खासकर उत्तराखंड ही नही अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र के स्केटिंग खिलाड़ियों के लिए हिमाद्री आइस रिंक दोबार खोलने और विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करने के लिए विशेष धन्यवाद प्रेषित किया ।

इस अवसर पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष  ज्योति गैरोला , तकनीकी सचिव  रूपा सिंह, 20वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के मैनेजर नागेन्द्र सिंह नेगी, यशवंत सिंह और  सुखवीर रावत के साथ कई अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Adarsh S Rawat -Gold
Intermediate Novice

Amitabh Singh-Gold
Starlet

Astitva Dobhal- Silver
500 Mtr Speed

Ayush Jaguri- Silver
Pre-Jubelin

Yashasvi Singh- Silver
Junior Men

Maulik Agarwal- Silver
Starlet

Manvi Dhoundiyal -Bronze
Starlet

Tanishka Singh- Bronze
Senior Women

Ajisth S Rawat- Bronze.
Pre-Jubelin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top