Flash Story
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निस्तारण
12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निस्तारण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा
रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा

अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला: रूस ने यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन

अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला: रूस ने यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन

लुत्स्क। यूक्रेन पर रूस ने बीती रात अब तक का सबसे भीषण हमला किया, जिसमें 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागी गईं। यूक्रेनी वायुसेना ने इसे अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया है। हमले का मुख्य निशाना पश्चिमी यूक्रेन का वोलिन क्षेत्र और राजधानी लुत्स्क रही, जहां की सीमाएं पोलैंड और बेलारूस से लगती हैं। इस हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और बिजली-संचार व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा।

रातभर चला हमला, नागरिकों में मची अफरातफरी
यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, उन्होंने कुल 296 ड्रोनों और 7 मिसाइलों को मार गिराया, जबकि 415 ड्रोन रडार से गायब हो गए या फिर इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के ज़रिए निष्क्रिय कर दिए गए। यह हमला पूरी रात चला और कई इलाकों में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। संचार सेवाएं भी बाधित हुईं, जिससे आम नागरिकों में दहशत फैल गई।

लुत्स्क और वोलिन पर रहा रूस का फोकस
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि लुत्स्क शहर को विशेष रूप से निशाना बनाया गया, जहां यूक्रेनी एयरबेस स्थित हैं। ये बेस पश्चिमी सप्लाई लाइनों के लिए बेहद अहम हैं। रूस की यह रणनीति संभवतः यूक्रेन के सप्लाई चैन को कमजोर करने की कोशिश है।

ड्रोन हमलों पर बढ़ता रूस का भरोसा
सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि रूस अब पारंपरिक मिसाइलों की बजाय ड्रोनों पर अधिक निर्भर हो रहा है। डिकॉय ड्रोन का इस्तेमाल कर यूक्रेन की एयर डिफेंस को भटकाने की कोशिश की गई, जिससे यह भी साफ है कि रूस अपनी रणनीति में बदलाव कर रहा है।

यूक्रेन की जवाबी रणनीति और मांग
यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया कि वे इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों से और अधिक एयर डिफेंस सिस्टम, विशेषकर अमेरिकी पैट्रियट सिस्टम की मांग दोहराई है। जेलेंस्की ने बताया कि देश में स्वदेशी इंटरसेप्टर ड्रोनों का उत्पादन तेज़ी से बढ़ाया जा रहा है।

वैश्विक प्रतिक्रिया और मानवाधिकार चिंता
संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने रूस के इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने रूस से आग्रह किया है कि वह नागरिक इलाकों को निशाना बनाना बंद करे और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करे। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित आश्रयों में जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top