Flash Story
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का  नौकर ही निकला आरोपी
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का नौकर ही निकला आरोपी
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप  का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’, जानिए फ्री में कहां देखें फिल्म

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’, जानिए फ्री में कहां देखें फिल्म

कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब आपके लिए ओटीटी पर फ्री में उपलब्ध है। 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी, और अब दर्शकों को इसे देखने के लिए किसी अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं है। फिल्म के निर्माताओं ने खुद इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मुफ्त में देखी जा सकती है।

अब फ्री में देखें ‘हाउसफुल 5’
2025 की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है। पहले दर्शकों को इसे देखने के लिए ₹349 का किराया देना पड़ता था, लेकिन अब यह फिल्म प्राइम सब्सक्रिप्शन के तहत मुफ्त में देखी जा सकती है। निर्माताओं ने एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए यह खबर साझा की, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट ने दर्शकों को यह खुशखबरी दी।

कमाई में रहा मजबूत प्रदर्शन
हालांकि फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई काफी प्रभावशाली रही। फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन ₹24 करोड़ की कमाई की थी और अब तक इसका कलेक्शन ₹183.3 करोड़ पहुंच चुका है। लगभग ₹240 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने थिएटर और ओटीटी राइट्स से करीब ₹90 करोड़ की वसूली की, जिससे लागत निकालने में कामयाब रही।

स्टार कास्ट और निर्देशन
फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, और जॉनी लीवर जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के दो संस्करण बनाए गए हैं, जिनमें अलग-अलग घटनाक्रम और अपराधी दर्शाए गए हैं, और अब ये दोनों वर्जन मुफ्त में देखे जा सकते हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top