Flash Story
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा

वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा

अतिशीघ्र पहुंचाई जाए पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता राशि-रेखा आर्या

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूड़ा गांव में अतिवृष्टि और भीषण भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या पहुंचीं। उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मंत्री रेखा आर्या ने प्रभावित एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और आत्मबल बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री भी वितरित की। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों तक सरकारी सहायता बिना किसी देरी के पहुंचाई जाए।

रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को लेकर गंभीर है। आपदा प्रभावित लोगों को राहत एवं पुनर्वास के लिए जो भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जानी है, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और उनका स्वयं का पूरा प्रयास रहेगा कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने और जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, स्याहीदेवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, प्रधान प्रतिनिधि वड्यूड़ा भास्कर राम, बूथ अध्यक्ष सूरज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन पाठक, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक जलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश बराकोटी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश बिष्ट, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, स्याहीदेवी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू नेगी सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top