Flash Story
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में पत्थर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

हरेला पर्व पर मंत्री रेखा आर्या ने किया पौधारोपण

“पेड़ नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य लगा रहे हैं”- बंशीधर तिवारी

केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो प्रमुख राकेश खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा— निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल थे

वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

देहरादून:अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और राज्य ब्यूरो प्रमुख राकेश खंडूड़ी जी का इलाज के दौरान बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि को निधन हो गया। वे दिल संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन थे। हाल ही में उनका ऑपरेशन किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उन्होंने अंतिम सांस ली।

अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो प्रमुख राकेश खंडूड़ी के असामयिक निधन पर प्रदेश भर में शोक की लहर है। पत्रकारिता जगत ने एक संवेदनशील, निष्पक्ष और सौम्य व्यक्तित्व को खो दिया है। इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में कहा: “अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो प्रमुख श्री राकेश खंडूड़ी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आपकी सरलता, सौम्यता और निष्पक्ष पत्रकारिता का स्वरूप सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी का पत्रकारिता में योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में पत्रकारिता को नई दिशा और मर्यादा दी। वे अपनी लेखनी से जनसरोकारों को मजबूती से उठाते रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखते हुए गहरी संवेदना प्रकट की और परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top