Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

नैनीताल के ओल्ड लंदन हाउस में लगी भीषण आग, 86 वर्षीय महिला की हुई मौत

नैनीताल के ओल्ड लंदन हाउस में लगी भीषण आग, 86 वर्षीय महिला की हुई मौत

हादसे से इलाके में दहशत, नुकसान का आंकलन कर रही प्रशासनिक टीमें

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस (निर्माण वर्ष 1863) की ऊपरी मंजिल में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बहन 86 वर्षीय शांता बिष्ट की मौत हो गई। शांता बिष्ट अपने बेटे निखिल के साथ इस भवन में रह रही थीं। अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मलबे से उनका शव बरामद किया।

बुधवार रात लगभग 9:54 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने राहत कार्य शुरू किया।

आग तेजी से फैलने पर पुलिस ने आसपास की दुकानों और मकानों को खाली कराया और एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

इस दौरान आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शैलेश नेगी और एसडीएम नवाजिश खलीक सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी है, एक महिला का शव बरामद किया गया है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top