Flash Story
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द बनाया जाए गड्ढामुक्त- सीएम धामी

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द बनाया जाए गड्ढामुक्त- सीएम धामी

प्रभारी सचिवों को जनता से संवाद स्थापित करने और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय रहने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश की सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मार्गों की मरम्मत और सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का नियमित भ्रमण करें, जनता से संवाद स्थापित करें और सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों आवश्यक हैं। सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण और पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं जैसे सड़कों, पुलों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से क्षतिग्रस्त पुलों और नए पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय एवं सजगता के साथ कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top