Flash Story
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच
देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत
स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह
अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह
प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार
प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

केंद्र ने पुलिस थाने व आवासीय -प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए दिए 65 करोड़

केंद्र ने पुलिस थाने व आवासीय -प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए दिए 65 करोड़

SASCI योजना के तहत उत्तराखंड पुलिस को केंद्र ने दी आर्थिक सहायता

देहरादून। राज्य के पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (SASCI) 2024-25 के तहत उत्तराखंड पुलिस को केंद्र सरकार से एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। केंद्र सरकार ने कुल ₹65.38 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुलिस की कार्यक्षमता और दक्षता को तकनीकी एवं आर्थिक रूप से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयासरत थे।

इसी कड़ी में, केंद्र सरकार ने प्रमुख निर्माण परियोजनाओं के लिए यह राशि स्वीकृत की है

1. ₹28.09 करोड़ 156 आवासीय भवनों के निर्माण के लिए

2. ₹37.29 करोड़ 6 पुलिस थानों और 14 पुलिस चौकियों के प्रशासनिक भवनों के निर्माण हेतु

डीजीपी ने कहा कि उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस मुख्यालय की सक्रिय भूमिका और समन्वय के परिणामस्वरूप इन महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे निश्चित रूप से राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत होगी ।
इन परियोजनाओं के तहत बनने वाले भवनों से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता और मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसका सकारात्मक प्रभाव जनहित में पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा।

डीजीपी ने उत्तराखंड शासन और पुलिस विभाग राज्य की सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी ढांचे के इस महत्वपूर्ण निवेश के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। इस सहयोग से उत्तराखंड पुलिस को सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top