Flash Story
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के सात पर्वतीय और मैदानी जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश की आशंका है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़।

येलो अलर्ट: राज्य के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने, तेज बौछारें पड़ने और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग ने 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है।

पहाड़ों की रानी मसूरी में बढ़ी ठिठुरन
इससे पहले, बृहस्पतिवार शाम को पर्यटन नगरी मसूरी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में हुई तेज बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते वातावरण में ठंडक लौट आई है, जिससे मौसम बेहद सुहावना हो गया है।

हालांकि, माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर घूम रहे पर्यटकों को अचानक हुई इस बारिश के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा और लोग बचने के लिए आसपास की दुकानों, होटलों और शेडों की तरफ भागते नजर आए। प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को मौसम की स्थिति देखकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top