Flash Story
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?

अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी

चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच नगला दवाईफार्म के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर कैंटर और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, दोनों युवकों की मौत की खबर से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

किच्छा की ओर जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 पर सवार दो युवक लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगला दवाईफार्म के पास कैंटर संख्या UP25 FT 1983 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 21 वर्षीय चेतन बिष्ट, निवासी पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट, निवासी भवाली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर हालत में थे। उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top