Flash Story
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर खौफ फैलाएगा शैतान, 3 मई को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज?

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर खौफ फैलाएगा शैतान, 3 मई को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज?

हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी खूब सराहना मिल रही है। यह फिल्म 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था,तबसे लेकर अब तक यह इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी हुई है। थिएटर में  खौफ फैलाने के बाद फिल्म शैतान अब ओटीटी पर खौफ फैलाने की पूरी तरह तैयार है. आइए जानते हैं शैतान कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें,  फिल्म शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है, जिसका डायरेक्शन कृष्णदेव याग्निक ने किया था, वहीं हिंदी में इसका डायरेक्शन प्रदीप कृष्णमूर्ति ने किया है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके किरदारों को भी काफी सराहना मिली है. जानकारी के मुताबिक,अजय देवगन, माधवन स्टारर फिल्म शैतान 3 मई को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने पहले ही इसके राइट्स खरीद लिए हैं. गौरतलब है कि शैतान करीब एक महीने से सिनेमाघरों में है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म भारत समेत दुनिया भर में अच्छा कलेक्शन कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शैतान जल्द ही दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी. फिलहाल शैतान साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स से फिल्म को काफी फायदा हुआ, जिसका असर फिल्म की कमाई में साफ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top