Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज, X पर फॉलोअर्स हुए 100 मिलियन के पार

प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज, X पर फॉलोअर्स हुए 100 मिलियन के पार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है. उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए. पीएम मोदी ने इस बारे में खुद एक्स पर जानकारी दी. इसके साथ ही पीएम मोदी एक्स पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बन गए।

पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा, ‘एक्स पर सौ मिलियन, इस माध्यम पर आकर खुश हूं और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ का आनंद लेता हूं. भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक समय की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’

तीन साल में बढ़े 30 मिलियन फॉलोअर्स
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के एक्स हैंडल पर उनके फॉलोअर्स की संख्या रविवार को 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर गई, जो पिछले तीन वर्षों में लगभग 30 मिलियन की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज करती है. वह पहले से ही वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले सरकार के प्रमुख हैं।

पीएम मोदी किससे कितना आगे?
एक्स पर अलग-अलग भारतीय राजनेताओं के फॉलोअर्स की तुलना करने पर, संख्या की दृष्टि से प्रधानमंत्री मोदी काफी आगे हैं. विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 26.4 मिलियन फॉलोअर हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 7.4 मिलियन फॉलोअर हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 6.3 मिलियन, उनके बेटे तेजस्वी यादव के 5.2 मिलियन, जबकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जिनके वर्तमान में 38.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, दुबई के वर्तमान शासक एचएच शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) सहित अन्य विश्व नेताओं से बहुत आगे हैं।

कोहली-नेमार भी पीएम से पीछे
प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या कुछ एथलीटों जैसे विराट कोहली (64.1 मिलियन), ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर (63.6 मिलियन) और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (52.9 मिलियन) से भी अधिक है. वह टेलर स्विफ्ट (95.3 मिलियन), लेडी गागा (83.1 मिलियन) और किम कार्दशियन (75.2 मिलियन) जैसी मशहूर हस्तियों से भी आगे हैं।

उनका प्रभाव यूट्यूब और इंस्टाग्राम तक भी फैला हुआ है, जहां उनके क्रमशः लगभग 25 मिलियन सब्सक्राइबर और 91 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. अधिकारियों ने बताया कि 2009 में एक्स से जुड़ने के बाद से उन्होंने लगातार इसका उपयोग रचनात्मक कार्य के लिए किया है, और उन्होंने कभी किसी को ब्लॉक नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top