Flash Story
दुगड्डा में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, भाजपा एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूका पुतला
दुगड्डा में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, भाजपा एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूका पुतला
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

PM मोदी और धन दा की छोटी सी मुलाकात बनी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय

PM मोदी और धन दा की छोटी सी मुलाकात बनी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय

ऋषिकेश।  लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में ऋषिकेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की छोटी सी मुलाक़ात प्रदेश के सियासी गलियारों में बड़ी चर्चा का विषय बनी है। राजनीतिक पंडित इस मुलाक़ात के कई निहितार्थ निकाल रहे है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है, वह जब भी उत्तराखंड आते हैं तो यहां लोगों की आत्मीयता से सराबोर हो जाते हैं, लेकिन उनके दौरे की कुछ तस्वीरें चर्चा का विषय बन जाती है। ऋषिकेश में आयोजित चुनावी रैली की उनकी एक तस्वीर प्रदेश की सियासी फिजा में खूब तैर रही है। राजनीति के जानकार इस तस्वीर के कई निहितार्थ निकाल रहे है जिससे प्रदेश की सियासत में गरमाहट देखने को मिल रही है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पश्चात मंच पर मौजूद पार्टी के पदाधिकारी व राज्य सरकार में मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान जैसे ही पीएम मोदी कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के सामने पहुंचते हैं तो डॉ0 रावत पीएम का अभिवादन करने के लिए हाथ जोड़ते हैं , लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बड़ी आत्मीयता से डॉ0 धन सिंह रावत के हाथ थाम कर उनसे मुस्कुराते हुए बातचीत करने लगते हैं। बातचीत के दौरान डॉ0 रावत मुस्कराते हुए प्रधानमंत्री के सवालों का जवाब देते दिखे। पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत की यह संक्षिप्त मुलाक़ात प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि चुनाव को ही पीएम ने उनसे पूछा जिसपर उन्होंने बताया कि पांचों सीटें बीजेपी अच्छे अंतराल से जीतेगी।

वहीं सियासी जानकारों की माने तो कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत प्रदेश के सबसे सक्रिय राजनेता हैं जो अपनी अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं डॉ रावत भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ ही प्रधानमंत्री की गुड़बुक में हमेशा रहे हैं। पीएम मोदी का मंच पर उन्हें तवज्जों देना प्रदेश की नई सियासी समीकरणों को हवा देने से कम नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top