Flash Story
बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
नैनीताल में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
नैनीताल में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

उत्तराखंड की सोशल मीडिया एक्टिविटीज की भारत निर्वाचन आयोग ने की सराहना – रवि बिजारनीया

उत्तराखंड की सोशल मीडिया एक्टिविटीज की भारत निर्वाचन आयोग ने की सराहना – रवि बिजारनीया

वोटर जागरूकता में जनसंपर्क की भूमिका पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर ने की राउंड टेबल कांफ्रेंस

देहरादून।  वोटर जागरूकता में जनसंपर्क की भूमिका पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा शनिवार को राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड में अपेक्षाकृत कम वोट प्रतिशत के कारणों और इसे बढ़ाए जाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मुख्य वक्ता समाजसेवी अनूप नौटियाल ने उत्तराखंड में पिछले लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पहले की अपेक्षा उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ा है, परंतु हम अभी भी राष्ट्रीय औसत से कम हैं। इस गैप को कम करने के लिए दीर्घकालीन योजना पर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है। इसे एक सामाजिक दायित्व की तरह लेना होगा। युवा वर्ग को विशेष रूप से प्रेरित करना होगा। वोटर जागरूकता कार्यक्रमों में जनसहभागिता बढ़ानी होगी।

उपनिदेशक सूचना और निर्वाचन में नोडल मीडिया रवि बिजारनीया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट प्रतिशत को बढ़ाए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर मतदान शपथ का अभियान चलाया गया। युवाओं को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर खास तौर पर फोकस किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सोशल मीडिया एक्टिविटीज की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी सराहना की है। कांफ्रेंस में प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर बताया गया कि वोटर आईडी ना होने पर आधार कार्ड सहित 12 अन्य पहचान पत्रों का उपयोग किया जा सकता। मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। वोटर हेल्प लाइन एप से मतदाता सूची में अपने नाम की जांच के साथ ही मतदान केंद्र की जानकारी भी ली जा सकती है। हुडको के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय भार्गव ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में हम सभी को सामाजिक भागीदारी निभानी होगी।

कार्यक्रम का संचालन पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि पीआरएसआई द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में कार्यरत रही है। कार्यक्रम में सभी का स्वागत पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम में नेशनल काउंसिल के सदस्य अनिल वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर पीआरएसआई के सदस्य वैभव गोयल, डॉ.मनोज गोविल, संजय सिंह, आकाश शर्मा, संजय बिष्ट, पुष्कर सिंह नेगी, सुशील सती, जितेंद्र कुमार, रमन जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top