Flash Story
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
जिला प्रशासन की पहल से पौड़ी में पर्यटन को मिला नया आयाम, 95 लाख की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ
जिला प्रशासन की पहल से पौड़ी में पर्यटन को मिला नया आयाम, 95 लाख की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
डिजिटल लाइफस्टाइल बन रही आंखों की परेशानी की वजह, जानिए कैसे रखें अपनी नजर को सुरक्षित
डिजिटल लाइफस्टाइल बन रही आंखों की परेशानी की वजह, जानिए कैसे रखें अपनी नजर को सुरक्षित
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक- मुख्यमंत्री
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक- मुख्यमंत्री

स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक

स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक

यातायात नियमों एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पौड़ी-  परिवहन विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में यह निरीक्षण राज्यव्यापी स्तर पर 16 से 22 नवंबर तक संचालित एक सप्ताह के विशेष सघन निरीक्षण अभियान के अंतर्गत किया गया। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराना है।

निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों के पंजीकरण प्रमाण-पत्र, फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र तथा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सहित आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। इसके साथ ही बसों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया गया। बसों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटिका, आपातकालीन निकास एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता की जांच की गई।

इस दौरान वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली, 1989 के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। स्कूल बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने, गति सीमा का पालन करने तथा ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग से बचने को कहा गया। साथ ही बसों की फिटनेस एवं तकनीकी स्थिति दुरुस्त रखने और सभी सुरक्षा उपकरणों को कार्यशील रखने पर जोर दिया गया।

वाहन चालकों को वाहन संचालन के दौरान सावधानी बरतने, यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा बच्चों को बस में चढ़ाते और उतारते समय विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए। विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रखने के प्रति जागरूक किया गया।

निरीक्षण अभियान में आरटीओ विमल पाण्डेय, एआरटीओ पौड़ी मंगल सिंह, आरआई पौड़ी विपिन रावत, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराड़ा तथा अधिकार मित्र विनीता चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top