Flash Story
तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार
तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार
महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी
महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी
कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी
कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी
विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
पौड़ी में दून हैचरीज की भूमि खरीद मामले की जांच तेज, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक
पौड़ी में दून हैचरीज की भूमि खरीद मामले की जांच तेज, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश

श्री झण्डे जी महोत्सव में आखिरी रविवार को दर्शनों के लिए भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

श्री झण्डे जी महोत्सव में आखिरी रविवार को दर्शनों के लिए भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
17 अप्रैल रामनवमी के दिन सम्पन्न हो जाएगा इस वर्ष का श्री झण्डा जी महोत्सव
श्रद्धालुओं ने मन्नत मनौतियों मांगी, आस्था-भक्ति के साथ किए दर्शन
देहरादून। श्री झण्डे जी महोत्सव के इस वर्ष के अंतिम रविवार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्री  दरबार साहिब में उमड़ी। रविवार सुबह से ही श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डा साहिब पर श्रद्धालुओं एवम् संगतों की चहल पहल बढ़ने लगी थी। श्रद्धालुओं एवम् संगतों ने श्रद्धाभाव के साथ मन्नत मनौतियां मांगी। उन्होंने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और पुण्य अर्जित किया। काबिलेगौर हे कि 17 अप्रैल रामनवमी के दिन इस वर्ष का श्री झण्डा जी महोत्सव सम्पन्न हो जाएगा। श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया।
 
शनिवार को बैसाखी का अवकाश व अगले दिन रविवार होने के कारण देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री झण्डे जी मेले के लिए आने शुरू हो गए थे। 30 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। देश विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण कर अपने अपने गृह जनपदों को वापिस जा चुकी हैं। अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं और मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
काबिलेगौर है कि श्री दरबार साहिब के इतिहास के साथ देहरादून के नाम का इतिहास भी छिपा हुआ है। देश विदेश की संगतों के साथ साथ दूनवासियों की भी श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डा साहिब पर अटूट आस्था है। श्री झण्डे जी आरोहण के बाद देहरादून नगर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंचते हैं। श्री झण्डे जी महोत्सव के उपलक्ष्य में लगा बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। रविवार को मेले में जुटी भीड़ देखकर मेला व्यापारियों के चेहरे दिन भर खिले रहे। मेले मंे आए लोगों ने मेला बाजार व मेले में लगे झूलों का मन भरकर आनन्द उठाया।
श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर जीर्णोद्धार के बाद और भी खूबसूरत हो गया है। रात के समय पवित्र सरोवर की आभा देखते ही बन रही है। आकर्षक रोशनी की चकाचैंध ने पवित्र सरोवर की आभा को अद्भुत, अतुलनीय बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top