Flash Story
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न

सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न

देहरादून/नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने संसद के उच्च सदन में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ‘मिशन वात्सल्य’ योजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने बच्चों की देखभाल, वात्सल्य सदनों की स्थिति और लापता बच्चों की ट्रैकिंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी।

सांसद डॉ. बंसल ने अपने प्रश्न में परिवार आधारित गैर-संस्थागत देखभाल को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों, देशभर में स्थापित वात्सल्य सदनों की संख्या और ट्रैक चाइल्ड पोर्टल के एकीकरण की प्रगति पर सरकार से जवाब मांगा।

इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार ‘मिशन वात्सल्य’ के तहत जरूरतमंद बच्चों को संरक्षण और देखभाल उपलब्ध करा रही है। योजना के अंतर्गत संस्थागत और गैर-संस्थागत दोनों प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं, जिनमें प्रायोजन, फोस्टर केयर, दत्तक ग्रहण और पश्चात देखभाल शामिल हैं। पात्र बच्चों को गैर-संस्थागत देखभाल के तहत प्रतिमाह 4 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान की जाती है।

मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक देशभर में 69 वात्सल्य सदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके साथ ही लापता बच्चों की खोज और निगरानी को मजबूत करने के लिए ट्रैक चाइल्ड पोर्टल, खोया-पाया एप और दत्तक ग्रहण से जुड़े पोर्टल को एकीकृत कर मिशन वात्सल्य पोर्टल विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय, राज्य सरकारों और अन्य संबंधित संस्थाओं के सहयोग से संचालित हो रहा है। साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लापता बच्चों के मामलों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top