Flash Story
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

देश को तानाशाही से बचाने के लिए जा रहा हूं जेल – मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

देश को तानाशाही से बचाने के लिए जा रहा हूं जेल – मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल 2 जून को करेंगे सरेंडर 

‘मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा – मुख्यमंत्री 

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 2 जून को मुझे सरेंडर करना है। वह 2 जून को अपने आपको सरेंडर करने के लिए घर से 3 बजे निकलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जेल में जनता की चिंता होती है। जेल के अंदर से भी दिल्ली के काम चलते रहेंगे। दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे। उन्होंने अपने परिवार के मांगा है कि उनके माता-पिता के लिए प्रार्थना करें। उनके माता-पिता की तबियत सही नहीं रहती है। केजरीवाल ने आगे कहा कि मुझे जेल में इन्सुलिन नहीं दी गई थी। जिससे मेरी किडनी और लिवर में असर हुआ है। जेल में 50 दिन के अंदर उनका वजन घटा है। 74 किलो से 64 किलो वजन हो गया है। डॉक्टर ने इसे बड़ी बीमारी का संकेत बताया है। सीएम ने कहा कि 2 जून को मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। इस बार मैं कब तक जेल में रहूंगा, इसका नहीं पता, लेकिन मेरे हौंसले बुलंद हैं। जब मैं जेल में था तो मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया गया।

दिल्ली सीएम ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव-प्रचार करने के लिए 21 दिन की मौहलत दी थी। कल मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इस बात का मुझे फक्र है। इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने, झुकाने और चुप करने की कोशिश की लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए। इन्होंने मेरी दवाईयां रोक दीं। जेल में इन्होंने कई दिन मेरे इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए। मैं जेल में 50 दिन था, इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। आप अपना ख्याल रखना। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।’

उन्होंने कहा, ‘मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। लौट कर मैं हर मां-बहन को हर महीने हजार रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं। देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए तो गम मत करना। भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top