Flash Story
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट
इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट
टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत
बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत
दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर
दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर

माथे पर होने वाले मुंहासों को हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

माथे पर होने वाले मुंहासों को हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

ज्यादातर लोगों को गर्मी के महीनों में माथे पर छोटा-छोटे चकत्ते होने लगते हैं, जो असल में मुंहासें होते हैं। आमतौर पर ये मुंहासें तैलीय त्वचा की वजह से होते हैं, लेकिन इनके पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं।तनाव, पसीना निकलने, मसालेदार खाना खाने और गलत उत्पादन इस्तेमाल करने से भी माथे पर दाने निकल सकते हैं।आप त्वचा की देखभाल करने के लिए और इन मुंहासों को ठीक करने के लिए ये असरदार टिप्स अपना सकते हैं।

सिर में तेल न लगाएं
बालों पर लगाने वाले तेलों में भारी मात्रा में कॉमेडोजेनिक तत्व होते हैं। ये रोमछिद्रों को बंद करते हैं और तैलीयपन को बढ़ा देते हैं, जिससे माथे पर मुंहासें होने लगते हैं।डॉक्टर सलाह देते हैं की बालों में तेल लगाने के बाद उसे 2 घंटे रुककर धो लेना चाहिए। साथ ही आप हल्के नॉन-कॉमेडोजेनिक तेलों का चयन करें और उन्हें माथे के आसपास लगाने से बचें।गर्मियों में बालों में तेल लगाने से आपको ये लाभ मिल सकते हैं।

डैंड्रफ का इलाज करें
डैंड्रफ माथे पर होने वाले मुंहासों को बढ़ा सकता है, क्योंकि यह खोपड़ी में अतिरिक्त तेल उत्पादन और सूजन का कारण बनता है।ऐसे में मुंहासों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले आपको डैंड्रफ का इलाज करना चाहिए।डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए केटोकोनाजोल, जिंक पाइरिथियोन या कोल टार जैसे सक्रिय तत्वों वाले एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें।इन शैंपू के नियमित उपयोग से माथे पर होने वाले मुंहासे कम होने लगेंगे।

माथे पर बाल न आने दें
लगातार माथे पर आने वाले बालों में गंदगी, पसीना, तेल और बैक्टीरिया फंस सकते हैं। इनके कारण माथे पर मुंहासें निकलने लगते हैं।इस जोखिम को कम करने के लिए अपने बालों को इस तरह से स्टाइल करें कि वे आपके माथे से दूर रहें। आप चोटी बना सकती हैं या छोटे बालों को चिमटी लगाकर पीछे कर सकती हैं।आपके हेयरस्टाइल में यह साधारण बदलाव त्वचा पर तेल और बैक्टीरिया के प्रसार को कम कर सकता है।

बेंजोयल पेरोक्साइड क्रीम का इस्तेमाल करें
बेंजोयल पेरोक्साइड मुंहासों से लडऩे वाला एक शक्तिशाली घटक है, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। साथ ही यह सूजन को कम करके त्वचा की सतह से अतिरिक्त तेल को हटा सकता है।माथे के मुंहासों से प्रभावित क्षेत्रों पर बेंजोयल पेरोक्साइड क्रीम की एक पतली परत लगाएं। इसे गुनगुने पानी से धोने से पहले लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें।यह मुंहासों के कारण होने वाली जलन को भी कम कर सकती है।

जेल आधारित मॉइस्चराइजर लगाएं
माथे पर होने वाले मुंहासों का इलाज करने और त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी होता है। हालांकि, गर्मियों में गाढ़े मॉइस्चराइजर लगाने से अधिक दाने निकलने शुरू हो जाते हैं।ऐसे में आप एक हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक जेल आधारित मॉइस्चराइजर चुनें, जो छिद्रों को बंद नहीं करेगा। अपने माथे और चेहरे के बाकी हिस्सों पर दिन में 2 बार जेल मॉइस्चराइजर लगाएं।पुदीने की पत्तियों से बने फेस पैक से भी मुंहासे ठीक हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top