Flash Story
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव

टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव

25 रुपये से बढ़कर 50 रुपये किलो पहुंची कीमत

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में टमाटर के दाम एक बार फिर लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ने लगे हैं। पिछले एक महीने में प्रमुख कृषि मंडियों में टमाटर की कीमतों में तेज उछाल आया है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की मंडियों में भाव दोगुने से भी अधिक हो गए हैं, जबकि खुदरा बाजार में भी टमाटर की कीमत करीब दोगुनी पहुंच गई है। कारोबारियों के अनुसार, मौसम में बदलाव, पानी की कमी और रात के तापमान में गिरावट के चलते टमाटर की फसल प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर उत्पादन और मंडियों में आने वाली खेप पर पड़ा है।

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा तेजी

कृषि मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक की कोलार कृषि उपज मंडी समिति में टमाटर का मॉडल भाव 10 सितंबर को 800 रुपये प्रति क्विंटल था। अब यह बढ़कर 1,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं, बेहतर गुणवत्ता वाले टमाटर का भाव 3,000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक दर्ज किया गया है।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर की पलमनेर एपीएमसी में भी कीमतों में बड़ा उछाल आया है। यहां टमाटर का भाव एक महीने पहले 1,500 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़कर 3,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

हालांकि, महाराष्ट्र के नासिक में स्थिति इसके उलट है। यहां टमाटर के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। एक महीने पहले 2,100 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में अब कीमत करीब 1,250 रुपये प्रति क्विंटल रह गई है।

मंडियों में कम हुई टमाटर की आवक

टमाटर की कीमतों में तेजी की बड़ी वजह मंडियों में घटती आवक को माना जा रहा है। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण फसल प्रभावित हुई है। एगमार्कनेट के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में मंडियों में टमाटर की आवक 1,200 टन से नीचे रही है, जबकि करीब एक महीने पहले यह आंकड़ा लगभग 1,700 टन था।

अक्टूबर की शुरुआत में आवक 950 टन से भी कम हो गई थी। हालांकि, नासिक से अतिरिक्त खेप आने के बाद मंडियों में आपूर्ति में कुछ सुधार देखने को मिला है।

खुदरा बाजार में भी बढ़े दाम

मंडियों में बढ़ी कीमतों का असर अब सीधे खुदरा बाजार पर दिखाई दे रहा है। करीब दो सप्ताह पहले कई प्रमुख शहरों में टमाटर 20 से 25 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रहा था, लेकिन अब इसके दाम बढ़कर लगभग 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में टमाटर करीब 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं, दिल्ली में इसकी खुदरा कीमत लगभग 34 से 40 रुपये प्रति किलो के बीच बताई जा रही है। अगर प्रमुख उत्पादक राज्यों से आवक में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में खुदरा कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top