Flash Story
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी – सीईओ
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी – सीईओ
चमोली में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण तेज, डीएम ने दिए समयबद्ध नोटिस वितरण और निष्पक्ष सुनवाई के निर्देश
चमोली में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण तेज, डीएम ने दिए समयबद्ध नोटिस वितरण और निष्पक्ष सुनवाई के निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव
प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने शतप्रतिशत छात्रों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के दिये निर्देश
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने शतप्रतिशत छात्रों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के दिये निर्देश
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 19 दिन में बह गए दस से ज्यादा पुल

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 19 दिन में बह गए दस से ज्यादा पुल

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने  दावा किया कि बिहार में एक और ‘पुल’ ढह गया है. वहीं संबंधित अधिकारी का कहना है कि यह एक अस्थायी संरचना थी जो भारी बारिश में बह गई. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा- बिहार के पूर्वी चंपारण में  एक पुल और गिरा. सरकार थोड़े गिरी है जो खबर बनेगी? बीते 19 दिनों में यह 13वां भ्रष्टाचारी पुल गिरा है. पुलिया, सड़क और बांध टूटने एवं धंसने के तो मामले अनगिनत हैं.

वीडियो क्लिप में स्थानीय लोगों को मधुबन प्रखंड के अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई इस घटना के लिए दो नंबर का माल (नकली सामग्री) के इस्तेमाल को दोषी ठहराते हुए सुना जा सकता है. पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पुल नहीं था, न ही कोई पुलिया थी.

बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में बिहार के कई जिलों में एक दर्जन से अधिक पुलों के ढहने के कारण अधिकारियों ने कम से कम 15 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है. बिहार में ढहे पुलों में 23 जून को पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासाहन प्रखंड क्षेत्र का एक पुल, साथ ही 26 जून को मधुबनी जिले में निर्माणाधीन एक-एक पुल शामिल है. इसके अलावा 18 जून को अररिया जिले के परारिया गांव में बकरा नदी पर नवनिर्मित एक पुल भी शामिल है.

हालांकि, ऐसी दुर्घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है पर इन घटनाओं ने राजनीतिक वाद-विवाद को भी जन्म दिया है. जिसमें यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा है, लेकिन सत्तारूढ़ राजग ने इसका दोष राजद पर मढ़ते हुए कहा- कि बिहार में राजग की सरकार बनने से पहले ग्रामीण कार्य विभाग उक्त पार्टी के पास था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top