Flash Story
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

भारतीय प्रधानमंत्री करेंगे ऑस्ट्रिया की यात्रा, 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा

भारतीय प्रधानमंत्री करेंगे ऑस्ट्रिया की यात्रा, 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। अपनी आधिकारिक यात्रा से पहले पीएम ने कहा कि वह सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं, जिन पर दोनों देश और अधिक घनिष्ठ साझेदारी का निर्माण करेंगे।

दरअसल, ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी की यात्रा को लेकर उत्सुकता दिखाई। नेहमर ने कहा, मैं अगले हफ्ते वियना में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। चांसलर कार्ल नेहमर ने कहा, यह यात्रा एक विशेष सम्मान है क्योंकि यह 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि हम भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने का मौका
उन्होंने आगे कहा, हमारे पास अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के बारे में बात करने का अवसर होगा।

धन्यवाद चांसलर कार्ल नेहमर- पीएम मोदी
वहीं, पीएम मोदी ने चांसलर नेहमर को जवाब देते हुए कहा, धन्यवाद चांसलर कार्ल नेहमर। इस ऐतिहासिक अवसर पर ऑस्ट्रिया आना सही मायनों में सम्मान की बात है। मैं हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर हमारी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

बता दें कि पीएम मोदी 9 और 10 जुलाई को दो दिवसीय ऑस्ट्रिया के दौरे पर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top