Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक मौका और मिलेगा- रेखा आर्या
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक मौका और मिलेगा- रेखा आर्या
चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां
जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां
ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य
ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए सफल
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए सफल
भविष्य में फसलों को होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए- गणेश जोशी
भविष्य में फसलों को होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए- गणेश जोशी
नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत
नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब 60 हजार शिक्षकों को देगी पुरानी पेंशन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब 60 हजार शिक्षकों को देगी पुरानी पेंशन

उत्तर प्रदेश। यूपी सरकार ने कई सालों से पुरानी पेंशन को लेकर उठ रही शिक्षको की मांग को पूरा कर दिया है. बता दें कि पुरानी पेंशन को लेकर चल रहे आंदोलनों के बीच सरकार ने 60 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ राज्य सरकार ने शिक्षकों को मौका दिया है कि वो नई और पुरानी पेंशन के विकल्प में से किसी एक को चुन सकते हैं. इसी के साथ ये कहा गया है कि शिक्षक इन दोनों पेंशन में से जो भी विकल्प चुनेंगे वो अंतिम फैसला होगा, बाद में इसे लेकर कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे.

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खराब प्रर्दशन के बाद यूपी सरकार एक बार फिर यूपी के लोगों को खुश करने में जुट गई है. इसी के तहत सरकार ने शिक्षकों की इस मांग को पूरा करने का फैसला लिया है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में पुरानी पेंशन की मांग चुनाव मुद्दा बन चुकी है. इस मुद्दे को कांग्रेस ने भी अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया था.

कौन-कौन से राज्यों में पुरानी पेंशन बनी चुनावी मुद्दा
साल 2022 में यूपी में हुए विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इस मुद्दे को शामिल किया था. बाद में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसे लागू करने की मांग शुरू हो गई थी. कांग्रेस के अलावा साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने भी इसे मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल किया था. इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 में भी विपक्ष ने इसे अपने घोषणापत्र का हिस्सा बनाया. बाद में लोकसभा चुनाव में खराब प्रर्दशन के बाद यूपी सरकार ने ये फैसला लिया कि नई पेंशन स्कीम को और व्यावहारिक बनाया जाए और पुरानी पेंशन स्कीम को 60 हजार शिक्षकों को दिया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top