Flash Story
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

चारधाम यात्रा के साथ इस वर्ष नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे तीर्थयात्री, साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

चारधाम यात्रा के साथ इस वर्ष नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे तीर्थयात्री, साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

जानिए कितना रहेगा नौकायन का शुल्क 

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना प्रथम की झील में नौकायन शुरू किया गया है। इससे यहां पर चारधाम यात्रा के साथ साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से जोशियाड़ा झील के बाद अब मनेरी झील में भी नौकायन शुरू किया गया है। करीब दो किमी के क्षेत्र में फैली इस झील में यात्रा पर आने वाले यात्री नौकायन में कयाकिंग सहित स्पीड बोट और जेट अटैक जैसी नाव का लुत्फ उठा सकते हैं। समिति की ओर से स्थानीय युवाओं की भागीरथी आउटडोर एसोसिएशन को मनेरी झील में नौकायन के संचालन का जिम्मा दिया गया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम पंवार का कहना है कि जोशियाड़ा झील में नौकायन के लिए स्थानीय लोग और पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, मनेरी झील में चारधाम यात्रा के दौरान अच्छी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है, क्योंकि झील गंगोत्री हाईवे से सटी हुई है। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने जोशियाड़ा झील की तर्ज पर मनेरी झील में नौकायन शुरू किया है। जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी का कहना है कि मनेरी झील में दो माह पूर्व साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवक-युवतियों को नौकायन का प्रशिक्षण दिया गया था। यात्रा के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनेरी झील में भी नौकायन शुरू किया गया है, जिससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। कयाकिंग के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये और स्पीड बोट और जेट अटैक बोट के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

इसके लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव दिया गया है। चारधाम यात्रियों के लिए मनेरी झील गंगोत्री धाम के पड़ाव पर स्थित है, जो जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर है। बस और टैक्सी से मनेरी पहुंचा जा सकता है। जहां तीर्थयात्री व पर्यटक मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना के प्रथम चरण बांध की झील में नौकायन का लुत्फ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top