Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून में होगा 100 ई- बसों का संचालन, डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए मिले 30 करोड़ 

देहरादून में होगा 100 ई- बसों का संचालन, डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए मिले 30 करोड़ 

रोडवेज के पास होगी बसों को चलाने की जिम्मेदारी 

हरिद्वार में होगा 50 ई- बसों का संचालन 

देहरादून। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून और हरिद्वार में 150 बसों के संचालन की योजना है। इस संचालन से पहले संसाधनों को जुटाया जाना है, इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर ने तीस करोड़ की राशि दी है। इस धनराशि से दोनों जगहों पर ई-बस के लिए डिपो और चार्जिंग स्टेशन को विकसित किया जाएगा। पर्यावरण और सुगम यातायात के लिए ई-बस सेवा को बेहतर विकल्प माना जाता है। प्रधानमंत्री ई- बस सेवा के तहत 100 बसों का संचालन देहरादून और 50 बसों को हरिद्वार जिले में किया जाना है।

इन बसों को चलाने की जिम्मेदारी रोडवेज के पास होगी। इसके लिए रोडवेज को एक कंपनी तैयार करने समेत अन्य कार्य करने हैं। इसके अलावा संसाधनों को भी जुटाना है। इसमें ई-बसों के लिए डिपो और चार्जिंग स्टेशन को तैयार किया जाना है। परिवहन अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए देहरादून और हरिद्वार में जगहों को चिह्नित कर लिया गया है।

इसमें देहरादून में ट्रांसपोर्ट नगर में डिपो बनेगा और इसी तरह हरिद्वार में वर्कशाप के पास बनाने की योजना है। इस काम के लिए मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर ने राशि दी है। सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत कहते हैं कि डिपो और चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह को चिह्नित करने संबंधी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए राशि भी मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top