Flash Story
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस पार्टी सिर्फ सत्ता की मलाई खाना चाहती है- धामी

कांग्रेस पार्टी सिर्फ सत्ता की मलाई खाना चाहती है- धामी

सीएम ने नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी को जिताने की अपील की

मुक्तेश्वर। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के साथ इस क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने भी विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुनः विजय बनाकर राज्य में सरकार बनाई थी। लम्बे समय से चले आ रहे मिथक को तोड़ने का काम किया था। हमने जनता से समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जिसे सरकार बनने के बाद पूरा किया गया है। देश के अंदर लगातार समान नागरिक संहिता पर मांग उठती रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धारा 370 समाप्त हुई जिससे एक भारत की परिकल्पना पूर्ण हुई है। समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने का श्रेय उत्तराखंड के नागरिकों को जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समान नागरिक संहिता लागू कर एवं धारा 370 समाप्त कर “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” की बात कर रही है तो कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ को लागू/ बरकरार रखने की बात कही है। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण वोट बैंक की सोच को दर्शाता है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की विचारधारा की छाप दिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा की बात हो रही है। उन्होंने कहा नैनीताल क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को जनता ने अपना समर्थन देना है। अजय भट्ट मोदी के कैबिनेट में रक्षा राज्य मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अजय भट्ट ने संपूर्ण देश के साथ नैनीताल लोकसभा का विशेष ध्यान रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल में एचएमटी की कई एकड़ जमीन राज्य सरकार को हस्तांतरण की गई है, जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी मिल गई है। लालकुआं, हल्द्वानी, रामनगर में रेल लाइनो का नवीनीकरण जारी है। अमृतसर के लिए ट्रैन शुरू हो गई है। किच्छा में एम्स बनने जा रहा है। हल्द्वानी को स्मार्ट शहर बनाने के लिए 2200 करोड़ की धनराशी प्राप्त हुई है। रोड़वेज टर्मिनल बन गया है। रिंग रोड पर कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित और आत्मनिर्भर भारत के रूप में उभर रहा है। पिछले 10 वर्षो में गांव से शहर तक, हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार आम जन के कल्याण हेतु कई योजनाएं संचालित कर रही है। जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओ से देश एवं प्रदेश का विकास निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हित में कई कड़े निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए लागू किया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, तीन तलाक का खात्मा हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना को पहले से और अधिक सशक्त किया गया है। आज दुश्मनों की ओर से आने वाली गोली का जवाब देने के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं लेनी पड़ती। आज गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया है। राज्य सरकार शहीद सैनिकों की याद में देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उत्तराखंड के हित में कई कड़े कानून लागू किए हैं। परीक्षाओं में हो रही निरंतर नकल पर रोक लगाते हुए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। 100 से भी अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया है, हल्द्वानी में जो दंगे हुए उसे उत्तराखंड वासी स्वीकार नहीं कर सकते। दंगा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो रही है। जिसके लिए दंगा रोधी कानून लाया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश के जंगलों में पीली हरी चादर लगाकर जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा था, हमने सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने का काम किया है। महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है। मोदी कहते हैं गरीबी को खत्म करो तो कांग्रेस वाले कहते हैं मोदी को खत्म करो। उन्होंने कहा मोदी देश की 140 करोड़ जनता के दिलों में बसते हैं, उनको खत्म करने के मंसूबे रखने वालों को जनता खुद ही अपने वोट से खत्म कर देगी। उन्होंने कहा सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले राजकुमार गरीब का दर्द नही जान सकते हैं। जीवनभर वंशवाद के साए में पलने वाले लोग जनता के संघर्ष को नही जान सकते हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श अजय भट्ट को भारी से भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा में भेजना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदीप, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू , एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top