Flash Story
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल

चकराता- मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैरापिट तोड़ते हुए खाई में गिरी कार, घायलों की हालत गंभीर, एक की मौत 

चकराता- मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैरापिट तोड़ते हुए खाई में गिरी कार, घायलों की हालत गंभीर, एक की मौत 

तीन युवक और दो युवतियां थी कार में सवार 

घायलों को ले जाया गया सीएचसी चकराता

देहरादून। दिसंबर माह के खत्म होने व नया साल शुरु होने से पहले उत्तराखंड में हादसे लगातार देखने को मिल रहे है। आए दिन कोई न कोई सड़क हादसा देखने को मिल रहा है। आज चकराता की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार त्यूणी- चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोखंडी के पास पैरापिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन युवक और दो युवतियां सवार थे। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बाकी चार गंभीर घायल हैं।

आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकलकर 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी चकराता भिजवाया। सभी घायलों की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। बताया कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी। बताया कि सभी कार सवार देहरादून के रहने वाले हैं। सुबह 3:00 बजे देहरादून से लोखंडी घूमने के लिए निकले थे।

घायलों और मृतक के नाम 

1. आकाश रावत पुत्र कुमार सिंह रावत, निवासी चंबा टिहरी (लक्ष्मीनगर, दिल्ली)

2. ऋषभ पुत्र राजेंद्र सिंह, चंबा, टिहरी (इंदिरापुरम, दिल्ली)

3. सपना पुत्री उदय सिंह, विजय कैंप रोड, रायवाला

4. वैशाली पुत्री प्रीतम सिंह, निवासी लक्ष्मी वाला लालतप्पड़

मृतक 

-करण रावत पुत्र प्रीतम सिंह रावत, निवासी चंबा, टिहरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top