Flash Story
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं आसपास के वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में हर्रावाला के पार्षद, नगर निगम देहरादून की टीम, वन विभाग की टीम तथा वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। सभी ने श्रमदान कर मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र से प्लास्टिक सहित अन्य कचरा एकत्रित किया।

अभियान के दौरान एकत्रित प्लास्टिक कचरे को उचित प्रबंधन एवं प्रसंस्करण के लिए वेस्ट वॉरियर्स संस्था के स्वच्छता केंद्र भेजा गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे मंदिर परिसर एवं आसपास के वन क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा इधर-उधर न फेंकें।

वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहायक निदेशक नवीन कुमार सडाना ने बताया कि धार्मिक स्थलों एवं प्राकृतिक क्षेत्रों को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्था द्वारा लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में पहले से ही कचरे के उचित संग्रहण के लिए चार डस्टबिन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त, लंगर में डिस्पोजेबल बर्तनों के उपयोग को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टील के बर्तनों का सेट भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को स्थायी बनाने के लिए केवल सफाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कचरा फैलने से रोकना और उसका उचित प्रबंधन करना भी जरूरी है। इसमें स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।

अभियान में स्वच्छ भारत मिशन, नगर निगम देहरादून के ब्रांड एंबेसडर भारत शर्मा, रजत, मनीष, अमित, जसप्रीत, नीरज, विशाल सहित नगर निगम, वेस्ट वॉरियर्स संस्था, वन विभाग, स्थानीय नागरिक एवं सारथी संस्था के सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे धार्मिक स्थलों की पवित्रता, वन क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण की सुरक्षा बनाए रखने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top