Flash Story
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड के लिए गौरव का पल, कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी फिल्म “हमारे बारह”, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

उत्तराखंड के लिए गौरव का पल, कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी फिल्म “हमारे बारह”, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

फ्रांस में आयोजित होता है यह विश्व का सबसे प्रमुख फिल्म फेस्टिवल, प्रतिष्ठित वायकॉम स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी फिल्म “हमारे बारह”

देहरादून। जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म “हमारे बारह” का चयन फ्रांस में आयोजित होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। फिल्म फेस्टिवल 13 मई से 21 मई तक आयोजित किया जा रहा है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र अजय हैं। अजेंद्र मूलतः पत्रकार रहे हैं और वर्तमान में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र अजय ने बताया कि फिल्म लगभग ढाई घंटे की है और इसका प्रदर्शन वैश्विक भाषा श्रेणी में किया जाएगा।

फ्रांस में आयोजित होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए अजेंद्र द्वारा व्यक्तिगत यात्रा के रूप में प्रदेश सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी ले लिया गया था, लेकिन उसी समय केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के कारण उन्हें कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने का अपना कार्यक्रम निरस्त करना पड़ रहा है। फिल्म की बाकी टीम फ्रांस जाएगी।

कमल चंद्रा निर्देशित इस फिल्म में अन्नू कपूर, पद्मश्री मनोज जोशी, मराठी की प्रसिद्ध अभिनेत्री अश्विन कालसेकर, पार्थ समथान आदि ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता रवि एस गुप्ता, वीरेंद्र भगत, संजय नागपाल व शिव बालक सिंह हैं। फिल्म में एक मुस्लिम परिवार को केंद्रित कर बढ़ती आबादी की समस्या को उठाया गया है। फिल्म में धर्म के नाम पर मुस्लिम पुरुषों की मनमानी और मुस्लिम महिलाओं की विवशता को भी दर्शाया गया है।

गत वर्ष जब पहली बार फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था तब इस पर विवाद हुआ था। पहले इस फिल्म का नाम “हम दो हमारे बारह” था। मगर सेंसर बोर्ड ने इस पर आपत्ति जतायी। सेंसर बोर्ड से काफी जद्दोजहद के बाद फिल्म को नया नाम “हमारे बारह” मिला। मंगलवार को फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी होते ही यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड करने लगा। यह फिल्म सात जून को बड़े पर्दे पर प्रतिष्ठित वायकॉम स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी। फिल्म का म्यूजिक जी म्यूजिक द्वारा जारी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top