Flash Story
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
नववर्ष के आगमन और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन
नववर्ष के आगमन और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत

गणेश विसर्जन के दौरान गंगा में बहा युवक, तलाश जारी

गणेश विसर्जन के दौरान गंगा में बहा युवक, तलाश जारी

हरिद्वार (कनखल)। मंगलवार रात कनखल क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। अंधेरा होने के कारण रातभर युवक का कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, निखिल गुप्ता (38), जो संदेश नगर स्थित परमधाम आश्रम के पास रहते हैं, मंगलवार को गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जब राजघाट पर मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गंगा में गिर पड़े।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गिरते ही निखिल गंगा की तेज लहरों में बह गए और कुछ ही क्षणों में आंखों से ओझल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि अंधेरा और गंगा की तीव्र धारा सर्च अभियान में बाधा बनी रही।

इंस्पेक्टर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम आज फिर से अभियान चला रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top