Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

आम आदमी पार्टी ने किया ऐलान,  दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से नही करेगी कोई समझौता 

आम आदमी पार्टी ने किया ऐलान,  दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से नही करेगी कोई समझौता 

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अतिउत्साह में न रहने का दिया सुझाव 

पार्टी ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का लिया निर्णय – राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़

नई दिल्ली। हरियाणा में कांग्रेस की हार का सीधा असर दिल्ली की राजनीति पर पड़ा है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से कोई समझौता नहीं करेगी। पार्टी अपने काम के दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी और जीत हासिल करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ही पार्टी कार्यकर्ताओं से अतिउत्साह में न रहने और मजबूती से चुनाव में उतरने का सुझाव दिया था।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए बहुत काम किया है और उनका काम ही दिल्ली में पार्टी को जीत दिलाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी दूसरे दल के समर्थन या सहयोग की आवश्यकता नहीं है। जनता का सहयोग और समर्थन अरविंद केजरीवाल के साथ बना हुआ है और उनके लिए यही काफी है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हर राज्य का चुनाव अलग होता है और वे किसी एक राज्य के चुनाव को किसी दूसरे राज्य के चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहतीं। लेकिन जिस तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और अब आतिशी मारलेना की सरकार काम कर रही है, उसे देखते हुए उन्हें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी एक बार फिर रिकॉर्ड बहुमत से सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top