Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

विधानसभा चुनाव 2027 मे सभी 70 सीट लडेगी आप- महेन्द्र यादव

विधानसभा चुनाव 2027 मे सभी 70 सीट लडेगी आप- महेन्द्र यादव

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड निर्माण हमारा संकल्प- घनेन्द्र भारद्वाज

देहरादून। आम आदमी पार्टी द्वारा देहरादून स्थित प्रेस क्लब मे जिला कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव  ( पूर्व विधायक :दिल्ली ) एवंम सह प्रभारी घनेन्द्र भारद्वाज ( प्रवक्ता : दिल्ली प्रदेश ) ने उत्तराखंड मे पार्टी संघटन को मजबूत करने और उत्तराखंड देवभूमि के विकास को लेकर पार्टी की विचारधारा के सम्बन्ध मे हरिद्वार जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन मे कार्यकर्त्ताओं के साथ रणनीतिक चर्चा की जिसमे सभी 70 विधानसभा मे संघठन को मजबूत करते हुए 2027 के चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने का प्रण लिया।

चर्चा के दौरान प्रभारी एवं सह प्रभारी जी ने कहा कि उत्तराखंड में जनता बदलाव के लिए तैयार है ओर आम आदमी पार्टी की तरफ बड़ी उम्मीद से देख रही है।

हम सब को मिलकर जनता की भावनाओ के अनुरूप 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कमर कस कर मैदान में डटे रहना है ।

इस मौके पर जिला उत्तरकाशी लोकप्रिय अधिवक्ता व समाज सेवक हरदीप सिंह,अमित, अनिल चंचल ने अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर उपस्थित अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि जिस उत्तराखंड निर्माण का सपना हमारे शहीद आंदोलनकारियों ने देखा था भाजपा-काँग्रेस की सरकारों उनकी शहादत का तिरस्कार कर सिर्फ अपने हित साधने का काम किया, उत्तराखंड की जनता को दोनो ही सरकारें मूलभूत सुविधाऐं देने मे भी विफल रही, आप पार्टी उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिऐ संकल्पबद्ध रहेगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, संगठन मंत्री हिमांशु पण्डिर, रविन्द्र आनंद, जसबीर सिंह,जितेन पंत, मुकुल बिडला, नसीर खान, तारादत्त डंगवाल,संजय सैनी, सी पी सिंह,कासिम, बबीता चंचल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top