Flash Story
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

छुट्टी मनाकर साथ लौटे अभिषेक- ऐश्वर्या, जोड़े को साथ में देखकर प्रशंसक काफी खुश

छुट्टी मनाकर साथ लौटे अभिषेक- ऐश्वर्या, जोड़े को साथ में देखकर प्रशंसक काफी खुश

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले साल काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे। दोनों को लेकर कई बार कयास लगे कि यह जोड़ा जल्द ही तलाक ले सकता है। हालांकि, तमाम दावों के बावजूद दोनों ने इस पर अपनी चुप्पी साधे रखी। हाल ही में दोनों को अपनी बेटी आराध्या के स्कूल के वार्षिक समारोह में भी एक साथ देखा गया था, जिसके बाद यह साफ हो गया था कि उनके अलगाव की खबर सिर्फ अफवाह थी।

अब एक बार फिर से अभिषेक-ऐश्वर्या साथ नजर आए हैं। हाल ही दोनों आराध्या के साथ नए साल की छुट्टी मनाकर मनाकर मुंबई वापस लौटे। परिवार को साथ देखकर अब फैंस ने भी राहत की सांस ली है। इस जोड़े को साथ में देखकर प्रशंसक काफी ज्यादा खुश हैं।

फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
एक फैन ने कहा, “दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं”। एक और फैन ने लिखा, “आखिरकार, मैं खुश हूं कि वे साथ हैं। लोगों को समझना चाहिए कि हर शादी पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं होती। कुछ लोग अपनी प्राइवेसी को ज्यादा महत्व देते हैं।” एक अन्य फैन ने लिखा, “परिवार के रूप में उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई”। एक व्यक्ति ने लिखा, “यह अफवाहों को पूरी तरह से बंद कर देगा।”

( साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top