Flash Story
जीएमएस रोड से कण्डोगल तक एमडीडीए का शिकंजा, दो अवैध निर्माण सील
जीएमएस रोड से कण्डोगल तक एमडीडीए का शिकंजा, दो अवैध निर्माण सील
देहरादून के भविष्य की रूपरेखा तय करने में जनता की भागीदारी, दसवें दिन भी जारी रही जनसुनवाई
देहरादून के भविष्य की रूपरेखा तय करने में जनता की भागीदारी, दसवें दिन भी जारी रही जनसुनवाई
अंकिता भंडारी मामले में आंदोलन तेज करने की चेतावनी, संघर्ष मंच ने सरकार और CBI पर उठाए सवाल
अंकिता भंडारी मामले में आंदोलन तेज करने की चेतावनी, संघर्ष मंच ने सरकार और CBI पर उठाए सवाल
सरकार का बड़ा फैसला- देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में फिलहाल नहीं कटेंगे पेड़
सरकार का बड़ा फैसला- देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में फिलहाल नहीं कटेंगे पेड़
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ
सिर्फ मोटापा नहीं, कमजोर मांसपेशियां भी बढ़ाती हैं डायबिटीज का खतरा! नए अध्ययन में बड़ा खुलासा
सिर्फ मोटापा नहीं, कमजोर मांसपेशियां भी बढ़ाती हैं डायबिटीज का खतरा! नए अध्ययन में बड़ा खुलासा
प्रेग्नेंसी में दादी-नानी की हर सलाह अंधविश्वास नहीं! इन 6 पारंपरिक बातों को साइंस भी मानता है सही
प्रेग्नेंसी में दादी-नानी की हर सलाह अंधविश्वास नहीं! इन 6 पारंपरिक बातों को साइंस भी मानता है सही
महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स का हुआ निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स का हुआ निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन तेज, अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का किया ऐलान
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन तेज, अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का किया ऐलान

अहिल्या देवी होलकर नारी सशक्तिकरण की आदर्श- रेखा आर्या

अहिल्या देवी होलकर नारी सशक्तिकरण की आदर्श- रेखा आर्या

अल्मोड़ा। भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा में अहिल्यादेवी होलकर के आगामी 300वें जन्मदिन से पूर्व एक गोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अहिल्याबाई दुनिया भर में महिला सशक्तिकरण की आदर्श हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अहिल्यादेवी होलकर 18 वीं सदी में महिला सशक्तिकरण, गुड गवर्नेंस और न्याय पूर्ण शासन प्रणाली की प्रतीक रही है। अतीत में इतिहासकारों के भेदभाव के चलते उनसे हमारी आधुनिक पीढ़ी पूरी तरह परिचित नहीं हो सकी लेकिन अब समय आ गया है कि हम अहिल्या देवी होलकर को अपनी बेटियों और बच्चियों के लिए आदर्श के रूप में स्थापित करें। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अहिल्यादेवी होल्कर की सोच अपने समय से बहुत आगे थी और उन्होंने उस समय में सती प्रथा को नकारा । उन्होंने संतानहीन विधवा महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिलाया। उन्होंने देशभर में धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया और महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनकी सेना तैयार कर दी थी। कहा कि उत्तराखंड में भी होलकर के कराए गए धार्मिक और सामाजिक कार्य आज भी उनकी याद दिलाते हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मामले में अहिल्यादेवी होलकर 18वीं सदी में भारत में जो आदर्श उपस्थित किया उसका उदाहरण उस समय यूरोप में भी नहीं मिलता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश न्याल , अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल , विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विनीत बिष्ट, गोपाल खोलिया, शंकर दत्त तिवारी, बिट्टू कर्नाटक , राजेंद्र कैड़ा, हरगोविंद जोशी , मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, दीपक बोरा , एनडी जोशी , अर्जुन बिष्ट जी, महेंद्र, राहुल खोलिया, अशोक जलाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top