Flash Story
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

अमित शाह ने झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन को दी चेतावनी, कहा- ‘लूटने वालों को उल्टा लटका दिया जाएगा’

अमित शाह ने झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन को दी चेतावनी, कहा- ‘लूटने वालों को उल्टा लटका दिया जाएगा’

धनबाद। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड में कांग्रेस और झामुमो (जेएमएम) गठबंधन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि राज्य में ‘पैसा लूटने वालों को उल्टा लटका दिया जाएगा’। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के कांग्रेस और जेएमएम नेताओं के पास करोड़ों रुपये जब्त हुए हैं, जो राज्य के युवाओं और माताओं-बहनों का पैसा है।

धनबाद में एक रैली के दौरान अमित शाह ने कहा, “आप बीजेपी की सरकार बनाइए, हम इन करोड़ों रुपये लूटने वालों को फांसी पर लटकाकर सीधा कर देंगे।” उन्होंने कहा, “झारखंड के गरीब आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और युवाओं से जो पैसा लूटा गया है, उसका एक-एक पैसा इनसे वसूला जाएगा और राज्य के खजाने में जमा किया जाएगा।”

राहुल गांधी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता चुनावी वादों को पूरा करने में असफल रहते हैं। उन्होंने कहा, “राहुल बाबा कई घोषणाएं करते हैं, लेकिन वो कभी पूरी नहीं होतीं। अब आप भी कह रहे हैं कि कुछ भी पूरा नहीं होने वाला है, लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर है। हम हर गारंटी पूरी करेंगे।”

अमित शाह ने झारखंड की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की और कहा, “आने वाली 20 तारीख को आपका एक-एक वोट झारखंड का भविष्य तय करेगा। आपका वोट तय करेगा कि आपको करोड़पति बनाने वाली जेएमएम चाहिए या फिर गरीब मां को लखपति बनाने वाली मोदी सरकार चाहिए।”

इससे पहले 11 नवम्बर को अमित शाह ने वादा किया था कि अगर बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव जीतती है, तो वह राज्य से घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें बाहर निकालने के लिए एक पैनल बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी घुसपैठियों को आदिवासी महिलाओं से शादी करके जमीन हड़पने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top