Flash Story
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज

वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक उलझनों से भरपूर इस ट्रेलर में वरुण धवन का किरदार दो महिलाओं और उनके बीच पैदा हुई जटिल परिस्थितियों में फंसा नजर आता है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

करीब 3 मिनट 15 सेकंड लंबे ट्रेलर में दर्शकों को हंसी, इमोशन और कन्फ्यूजन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी की शुरुआत कोर्टरूम से होती है, जहां वरुण धवन और मृणाल ठाकुर तलाक की प्रक्रिया से गुजरते दिखाई देते हैं। मृणाल फिल्म में वरुण की पत्नी बानी की भूमिका निभा रही हैं।

इसी बीच वरुण की जिंदगी में प्रीत यानी पूजा हेगड़े की एंट्री होती है और दोनों के बीच प्यार पनपने लगता है। लेकिन कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब मृणाल यह खुलासा करती हैं कि वह वरुण के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालात और ज्यादा उलझ जाते हैं जब पूजा हेगड़े का किरदार भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर वरुण को देता है।

दो अलग-अलग रिश्तों और जिम्मेदारियों के बीच फंसे वरुण का किरदार ट्रेलर में कई मजेदार और भावुक परिस्थितियों से गुजरता नजर आता है। यही उलझन फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है और दर्शकों के लिए मनोरंजन का डबल डोज तैयार करती है।

ट्रेलर में फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट की भी झलक देखने को मिलती है। मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर अपने-अपने किरदारों में कहानी को और दिलचस्प बनाते नजर आ रहे हैं। जिम्मी शेरगिल जहां पूजा हेगड़े के भाई की भूमिका में दिखाई देते हैं, वहीं मौनी रॉय का किरदार भी ट्रेलर में खास आकर्षण पैदा करता है। मनीष पॉल एक बार फिर वरुण के करीबी दोस्त के रूप में नजर आए हैं, जबकि राकेश बेदी डॉक्टर की भूमिका में दिखाई देते हैं।

रोमांस, रिश्तों की उलझन और भरपूर कॉमेडी से सजा यह ट्रेलर फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ाने में सफल नजर आ रहा है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top