Flash Story
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी का आउट कैंपस कोटद्वार में जल्द शुरू होगा

 मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए चलेगा विशेष मनोरोग चिकित्सा अभियान

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा की अध्यक्ष  ऋतु खंडूड़ी भूषण ने  श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आउट कैंपस जल्द ही कोटद्वार में शुरू हो रहा है।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खंडूड़ी भूषण का स्वागत किया गया तथा श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। ऋतु खंडूड़ी भूषण के कार्यकाल में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोटद्वार में पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की गई है, जिससे कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कोटद्वार में उच्च शिक्षा, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल की पढ़ाई के लिए संस्थान खोलने पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान दोनों के बीच उत्तराखण्ड राज्य के समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसी क्रम में यह जानकारी भी साझा की गई कि झण्डीचैड, कोटद्वार के 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के मामलों को देखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मनोरोग एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक विशेष चिकित्सा अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में डेटा संग्रहण, मानसिक विकारों के कारणों एवं निदान पर कार्य किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में विशेषज्ञ मनोरोग चिकित्सक इन बच्चों का उपचार करेंगे।
निकट भविष्य में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में एक विशाल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष को एसजीआरआर विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कार्यों की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थानों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को संस्थानों के उत्कृष्ट संचालन हेतु बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top