Flash Story
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कोटद्वार:  विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के सुखरौ मंडल अंतर्गत शिवपुर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 01 पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उत्तराखंड के निर्माण और विकास में भी उनका अविस्मरणीय योगदान रहा। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ और वर्षों से चली आ रही पृथक राज्य की मांग साकार हुई।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सपनों को साकार करने वाले श्रद्धेय अटल जी के इस ऐतिहासिक योगदान के लिए पूरा उत्तराखंड सदैव उनका ऋणी रहेगा। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित के मूल्यों से जोड़ा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, महामंत्री सोनिया असवाल, शक्ति केंद्र संयोजक मथुरा प्रसाद कोटनाला, बूथ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अरुण द्विवेदी, नीलम नेगी, बेबी भारद्वाज, नीलम बहुखंडी, आशा कुकरेती, दीपक गौड़ , विपिन सिंह रौतेला , सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top