Flash Story
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज
राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर
फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर
यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

‘बिग बॉस 19’- फिनाले से ठीक पहले घर में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट हुई शो से बाहर

‘बिग बॉस 19’- फिनाले से ठीक पहले घर में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट हुई शो से बाहर

बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को, दर्शकों को विजेता का इंतजार

‘बिग बॉस 19’ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और फिनाले से ठीक पहले घर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टॉप 5 फाइनलिस्ट तय होने से पहले ही शो में एक चौंकाने वाला मिड-वीक एविक्शन हुआ, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। मंगलवार को वोटिंग के बाद आखिरकार एक प्रतिभागी का सफर अचानक खत्म हो गया है।

मालती चाहर का बिग बॉस सफर खत्म

इस सप्ताह नॉमिनेशन में प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और मालती चाहर का नाम शामिल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेस से मालती चाहर बाहर हो चुकी हैं। ‘फिल्म विंडो’ नामक सोशल मीडिया पेज, जो ‘बिग बॉस’ अपडेट्स देता है, ने पुष्टि की है कि मालती को घर से बेघर कर दिया गया है।

एविक्शन फायर-पिट टास्क से हुआ

मिड-वीक एलिमिनेशन के लिए बिग बॉस ने इस बार एक अनोखा टास्क कराया। गार्डन एरिया में सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को अपनी-अपनी फोटो फायर पिट में डालने को कहा गया। बिग बॉस ने नियम बताते हुए कहा—जिसकी तस्वीर डालने पर लाल बत्ती जलेगी, वही घर से बाहर होगा। जैसे ही मालती ने अपनी फोटो पिट में डाली, लाल रोशनी जल उठी और उनका सफर यहीं समाप्त हो गया। यह एविक्शन पूरे घर के लिए एक शॉकिंग पल रहा।

अब कौन-कौन हैं फाइनल की दौड़ में?

एविक्शन के बाद घर में सिर्फ पांच प्रतियोगी बचे हैं—
प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना।
इन्हीं में से एक को मिलेगा ‘बिग बॉस 19’ का ताज।

फिनाले कब और कहां देख पाएंगे?

‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 07 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है।

टीवी टेलीकास्ट: रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर

ओटीटी लाइव स्ट्रीमिंग: रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर किसके सिर सजेगी सीजन 19 की चमकदार ट्रॉफी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top