Flash Story
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना’ की जल्द होगी शुरुआत, लाया जाएगा कैबिनेट में- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना’ की जल्द होगी शुरुआत, लाया जाएगा कैबिनेट में- रेखा आर्या
उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, मुआवजा राशि में हुआ इजाफा; मृत्यु पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये
उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, मुआवजा राशि में हुआ इजाफा; मृत्यु पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये
इंग्लैंड ए के खिलाफ भारतीय महिला टीम का ऐलान, तीनों प्रारूपों के लिए अलग-अलग टीमें तैयार
इंग्लैंड ए के खिलाफ भारतीय महिला टीम का ऐलान, तीनों प्रारूपों के लिए अलग-अलग टीमें तैयार
फुटबॉल के बाद अब टीवी की दुनिया में उतरेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पहली सीरीज ‘डे 1s’ का किया ऐलान
फुटबॉल के बाद अब टीवी की दुनिया में उतरेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पहली सीरीज ‘डे 1s’ का किया ऐलान
केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की फिरौती मांगी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर विधायक को किया फोन
केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की फिरौती मांगी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर विधायक को किया फोन
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह

ब्लॉक प्रमुख ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा का दामन थामा

ब्लॉक प्रमुख ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा का दामन थामा

ब्लॉक प्रमुख रजनी रावत का प्रदेश अध्यक्ष व रास सांसद महेंद्र भट्ट ने किया स्वागत

देहरादून। पौड़ी के पाबो ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रजनी रावत ने अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यमुना कालोनी स्थित अपने आवास पर सभी को पटका और फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । इस अवसर पर उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों से 400 पार के मोदी मिशन में जुट जाने का आह्वाहन किया। उन्होंने सभी की भावनाओं के संरक्षण का भरोसा दिलाते हुए कहा, केंद्र में मोदी और राज्य में धामी सरकार के विकास कार्य जनता अनुभव कर रही है । जनता मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मन बना चुकी है । हमे तो सिर्फ जनता के मध्य 100 दिन तक अधिक से अधिक सक्रियता रहकर, उन्हे मतदान केंद्र तक पहुंचाना है।

पार्टी की सदस्यता लेने वाली श्रीमती रावत ने कहा, मोदी और धामी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है । इसी क्रम में अपने क्षेत्र हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर, उत्तराखंड को सर्वश्रष्ठ राज्य की मुहिम में सहभागी बनने के लिए हम यहां आए हैं । इस दौरान उनके साथ राम सिंह रावत वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विनोद सिंह नेगी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख द्वारीखाल, दिनेश सिंह पूर्व प्रधान, जसवंत सिंह पूर्व प्रधान, अमित रावत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अपने समर्थकों के साथ प्रमुख रूप से भाजपा में शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top