Flash Story
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी के दोनों मुकाबले नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी के दोनों मुकाबले नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी

बीसीसीआई ने किया अनफिट घोषित

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर जानकारी दी। मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट के लिए अनफिट घोषित किया है। हाल ही में तीसरे टेस्ट मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अधिकारियों से शमी की फिटनेस पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था, और अब भारतीय बोर्ड ने उन्हें अनफिट करार दिया है।

शमी को घुटने की चोट के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। शमी पिछले साल वनडे विश्व फाइनल के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने रणजी ट्रॉफी के जरिये मैदान पर वापसी की थी। शमी घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उन पर नजरें रखी हुई थी।

मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में कर रहे थे लगातार बॉलिंग

34 साल के मोहम्मद शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में 43 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के भी सभी 9 मुकाबलों में हिस्सा लिया था। इतना नहीं बल्कि शमी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी एक्सट्रा गेंदबाजी की थी। इतनी बॉलिंग के चलते ही उनके घुटने में फिर से थोड़ी सूजन देखी गई है।

विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने पर संशय
शमी पिछले सप्ताह दिल्ली के खिलाफ बंगाल के विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि मेडिकल टीम शमी के वर्कलोड पर लगातार निगरानी रख रही है और उनका विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कितनी जल्द ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई ने कहा, शमी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे और अपनी गेंदबाजी कार्यभार पर काम करेंगे जिससे वह लंबे प्रारूप के खेल के लिए फिट हो सकें। उनका विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि उनका घुटना कितनी जल्दी ठीक हो रहा है।

मोहम्मद शमी का करियर

मोहम्मद शमी ने अब तक भारतीय टीम के लिए 64 टेस्ट, 101 वनडे और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 229 विकेट, वनडे में 195 विकेट और टी20 में 24 विकेट झटके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top