Flash Story
मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच
कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच
सपनों का भारत 2047 अभियान के तहत सीएनआई इंटर कॉलेज में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित
सपनों का भारत 2047 अभियान के तहत सीएनआई इंटर कॉलेज में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित
बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत
बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत
पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद, SDRF ने सिविल पुलिस को सौंपा
पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद, SDRF ने सिविल पुलिस को सौंपा
सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची हकीकत
सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची हकीकत
जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन ने सैन्य अस्पताल देहरादून की कमान संभाली

ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन ने सैन्य अस्पताल देहरादून की कमान संभाली

देहरादून: सैन्य अस्पताल देहरादून में कमान परिवर्तन समारोह में ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन ने ब्रिगेडियर परिक्षित सिंह से मिलिट्री अस्पताल की कमान का कार्यभार ग्रहण किया। पारंपरिक सैन्य रीति और अनुशासन के बीच संपन्न समारोह में कमान दंड का प्रतीकात्मक हस्तांतरण किया गया, जो अधिकार एवं उत्तरदायित्व के औपचारिक परिवर्तन का प्रतीक है।

ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह ने अपने दो वर्ष और एक महीने के कार्यकाल के दौरान, चिकित्सा देखभाल, बुनियादी ढाँचे में सुधार और गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में अस्पताल को कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दिलाईं। उनके नेतृत्व में, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून ने रोगी देखभाल और परिचालन तत्परता के उच्चतम मानकों को निरंतर बनाए रखा।

नव नियुक्त कमांडेंट, ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, एक प्रतिष्ठित क्लिनिकल फार्माकोलॉजिस्ट हैं तथा पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (AFMC) में फार्माकोलॉजी विभाग के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनका समृद्ध शैक्षणिक और नैदानिक अनुभव, अस्पताल को चिकित्सा उत्कृष्टता एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में और अधिक सुदृढ़ करेगा। ब्रिगेडियर पारिक्षित सिंह अब कमान अस्पताल चंडीमंदिर में ब्रिगेडियर-इन-चार्ज (प्रशासन) का दायित्व संभालेंगे।

इस अवसर पर सैन्य अस्पताल देहरादून के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारों ने ब्रिगेडियर पारिक्षित सिंह को उनके प्रेरणादायी नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया तथा ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन का इस प्रतिष्ठित संस्थान की नई कमान संभालने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top