Flash Story
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण

प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी

राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज

रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई

‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्रयास कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने साबित की ’’उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ वाली कहावत: गोदियाल

अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है भाजपा सरकार:  गणेश गोदियाल

देहरादून:  भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के घेराव के विरोध में आज कांग्रेस ने भी जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर कूच किया। हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों के साथ भाजपा पोषित गुंडा तत्वों ने जन्तर-मन्तर औन्दोलन के छात्र-छात्राओं और युवाओं पर बर्बरता दिखाई तथा इसका विरोध करने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी व कांग्रेस नेताओं के साथ अभद्रता की उससे साबित हो गया है कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास कर रही है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए इस प्रकार की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा यदि विपक्ष को डराने या दबाने का प्रयास करेगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से उसका डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि उल्टा चोर कोतवाली को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए सत्ताधारी दल का प्रदेश अध्यक्ष होने और प्रदेश में कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने की जिम्मेदारी होने के बावजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से गैर जिम्मेदाराना कार्य करवा कर पूरे प्रदेश का माहौल खराब करने की चेष्टा कर रहे हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की इस हरकत से साबित हो गया है कि मोदी सरकार ही नहीं पूरी भाजपा युवाओं, छात्रों की विरोधी है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी तादात को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के महानगर कार्यालय में मुट्ठी भर इकट्ठा हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ते हुए उनके कार्यालय तक वापस पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top