Flash Story
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

कैबिनेट मंत्री गणेश ने मसूरी में ₹ 273.43 लाख की सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री गणेश ने मसूरी में ₹ 273.43 लाख की सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश ने आज मसूरी के गांधी चौक में राज्य योजना के तहत मोतीलाल नेहरू मार्ग पर 4 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य डी०बी०एम०/ बी०सी० के माध्यम से ₹ 273.43 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश ने कहा कि मसूरी में पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मसूरी आते हैं, और बेहतर सड़क सुविधा से उन्हें यात्रा में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू-कानून लागू किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, नंदलाल नैनवाल, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top