Flash Story
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा पीढ़ी को दिलायी संविधान संवत् रहने की शपथ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा पीढ़ी को दिलायी संविधान संवत् रहने की शपथ

हमारा संविधान …. हमारा गौरव – रेखा आर्या

देहरादून।  आज उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से संविधान दिवस के अन्तर्गत पद यात्रा की। संविधान दिवस के अवसर पर पद यात्रा देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर घंटा घर स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पार्क पहुँची जहाँ मंत्री रेखा आर्या ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में पहुँचे देश की युवा पीढ़ी को संविधान की शपथ दिलायी और नागरिकों को संविधान संवत् रहकर देश और प्रदेश की प्रगति में योगदान की अपील की।

पद यात्रा से पूर्व, मंत्री रेखा आर्या ने अपने सम्बोधन में कहा संविधान दिवस संपूर्ण भारत वर्ष के लिए गौरव का दिन है और एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को देते हुए संविधान रूपी ग्रंथ देने वाले बाबा साहब को समर्पित इस गौरव पूर्ण दिन को संविधान दिवस घोषित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने भाजपा की सरकार बन ने के उपरांत बाबा साहब को सम्मान देते हुए यह दिन उनको समर्पित किया।

मंत्री रेखा आर्या ने बाबा साहब के जीवन के संघर्षों का ज़िक्र करते हुए कहा बाबा साहब के जन्म से देश को संविधान देने तक जिस अमानवीय व्यवहार को उन्होंने देखा बावजूद इसके उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और शिक्षा व ज्ञान को हथियार बनाकर संविधान रूपी ग्रंथ की रचना कर डाली।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा बाबा साहब के जीवन से हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर सिखाना चाहिए कि मनुष्य अगर दृढ़ शक्ति और मेहनत से कार्य करे तो वे जीवन के संघर्षों पर जीत प्राप्त कर सकते हैं। मंत्री रेखा आर्या ने कहा अगर भारत को आगे बढ़ाना है तो हम सभी को संविधान संवत् रहकर चलाना होगा तभी हमारा देश तरक़्क़ी और विकास के पाथ पर अग्रसर होगा और भारत वर्ष की अखंड भारत के तौर पर संप्रभुता बनी रहेगी।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या के साथ खेल सचिव अमित सिन्हा,निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्य और विभाग के आला अधिकारी, सामाजिक लोग और प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top