Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

आत्मनिर्भरता की ओर महिला कैदी: हल्द्वानी जेल में ब्यूटीशियन कोर्स और सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया जायजा

आत्मनिर्भरता की ओर महिला कैदी: हल्द्वानी जेल में ब्यूटीशियन कोर्स और सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया जायजा

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया हल्द्वानी जेल का निरीक्षण, महिला कैदियों के कौशल विकास और पुनर्वास पर दिया जोर

हल्द्वानी उप जिला कारागार में महिला बंदियों को मिल रही उच्च शिक्षा और हुनर का प्रशिक्षण, महिला आयोग अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को सराहा

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल दो दिवसीय हल्द्वानी भ्रमण पर हैं। आज उन्होंने उप जिला कारागार, हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और महिला बंदियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं, खान-पान तथा उन्हें मिलने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान यह बात प्रमुखता से सामने आई कि कारागार में महिला कैदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए कई महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को निखारने के उद्देश्य से जेल प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के सहयोग से महिला बंदियों को सिलाई, बुनाई और कढ़ाई जैसे रचनात्मक कार्यों का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे जेल में रहते हुए भी अपने समय का सदुपयोग कर रही हैं। कारागार में एक बिक्री भी स्थापित की गई है जिसमें बंदियों द्वारा बेकरी उत्पाद तैयार किए जाते हैं तथा कारागार प्रशासन द्वारा उन्हें बाजार में बेचा जाता हैं, वहीं महिला कह दिया द्वारा सिलाई का कार्य बहुत ही कुशलता से किया जा रहा है जो की सिलाई के जरिए अपनी कमाई भी कर रही है।

इसके साथ ही, महिला बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए जेल प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से जेल में बंद महिला कैदियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, अभी कुछ समय पहले ही महिला बंदियों के लिए एक विशेष ब्यूटीशियन कोर्स भी सफलतापूर्वक आयोजित कराया गया, ताकि रिहाई के बाद वे समाज में एक सम्मानजनक आजीविका कमा सकें। भाइयों के अध्यक्ष ने चिकित्सा सुविधा का भी जायज़ा लिया जिससे वह बहुत संतुष्ट हुई। महिला आयोग की अध्यक्ष ने इन सभी सुधारात्मक और कौशल विकास गतिविधियों पर गहरा संतोष व्यक्त किया।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी जेल के अधीक्षक प्रमोद कुमार, डिप्टी जेलर रचित बोंठियाल, डिप्टी जेलर नीलम धामी, डॉ. पलक मित्तल, प्रतिभा जोशी, आधार वर्मा सहित कारागार प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top